नई दिल्लीः मैदान पर शानदार प्रदर्शन के बावजूद पिछले नौ साल से बेरोजगार सविता पूनिया के लिए अच्छी खबर है कि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज भारतीय महिला हाकी टीम की गोलकीपर को हर तरह के समर्थन का आश्वासन दिया। निशानेबाजी में ओलंपिक रजत पदक विजेता राठौड़ ने ट्वीट किया, ‘‘अपनी टीम से एशिया कप 2017 स्टार सविता पूनिया के बारे में सभी जानकारी लाने को कहा है। सुनिश्चित करेंगे कि उसे सरकार से हरसंभव समर्थन मिले। हमारा सिद्धांत सुविधा और सम्मान।

Be the first to comment