कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने करियर के अंतिम चरण में आलोचना झेल रहे महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करने के तरीके के लिए मौजूदा कप्तान विराट कोहली की सराहना की। गांगुली ने यहां किताब के विमोचन के दौरान कहा कि वह (कोहली) बेहतरीन कप्तान है। मुझे नहीं पता कि वह ड्रेसिंग रूम में क्या करता है या रणनीतिक तौर पर वह क्या करता है, क्योंकि मैं काफी दूर था (टीम से)। मुझे नहीं पता कि वह टीम बैठक में क्या कहता है लेकिन वह जिस तरह अपने खिलाडिय़ों का ख्याल रखता है वह असाधारण है।

Be the first to comment