नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका की सरजमी पर 3 मैचों की टेस्ट सीरिज खेलने जा रही है। भारत कभी अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरिज में अपनी जीत नही हासिल कर पाया है। इस बार इस सीरिज को जीत भारतीय टीम इतिहास रच सकती है। सचिन ही एक ऐसे लौते बल्लेबाज हैं जो अफ्रीका की धरती पर खुल कर सामने आए हैं। भारत के खिलाड़ियों ने टेस्ट सीरिज में पिछले 25 साल में अफ्रीका की धरती पर सचिन को छोड़ 8 शतक लगाए हैं, तो उधर ही अकेले सचिन ने अपनी पांच शतकीय पारियां खेली हैं। अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज अफ्रीका की धरती पर दो बार शतकीय पारियां खेलने का कारनामा नहीं कर पाया है। सिर्फ सचिन तेंदुलकर ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 2006 के एक दौरे को छोड़कर सभी सीरीज में अपनी शतकीय पारियां खेली हैं।

Be the first to comment