सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में कल संपत्ति के मामले में एक महिला का शव मिलने के बाद एक व्यक्ति पर उसकी हत्या के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस और पैरामैडिकल अधिकारी लगभग 4 बजे कैनटन में लैवेडंर गली पर एक घर में पहुंचे। उनको एक महिला पर हमला होने की सूचना मिली थी।घटना वाले स्थान पर पहुंचने पर आधिकारियों को 41 वर्षीय महिला मिली, जिस पर हमला हुआ था। इस हमले में उसे गंभीर चोटें लगी थी। पैरामैडिकल आधिकारियों ने महिला को बचाने की कोशिश की परन्तु वह उसे नहीं बचा सके। आधिकारियों ने मौके पर ही उसे मृतक घोषित कर दिया। 44 वर्षीय व्यक्ति पर उसकी हत्या के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Be the first to comment