नई दिल्ली -भारतीय कप्तान कप्तान विराट ने टेस्ट क्रिकेट में 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। दिल्ली में श्री लंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 25 रन बनाते ही विराट 5000 क्लब में शामिल हो गए। वह ऐसा करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 63वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। नागपुर टेस्ट में दोहरा शतक लगा चुके कप्तान इस मैच में भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने महज 52 गेंदों पर शानदार अर्धशतक लगाया।

Be the first to comment