गैंगरेप करने वाले आरोपियों को पोपू की मां 65 वर्षीय दिलबरी की अहम भूमिका रही

चंडीगढ़- सैक्टर-49 थाना प्रभारी रणजोत सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी ऑटो चालक इरफान के पकडऩे के बाद पोपू और मोहम्मद गरीब का सुराग लगाने पुलिस जीरकपुर पहुंची थी। वहां पर पुलिस को पोपू की मां दिलबरी मिली और दिलबरी को पोपू और गरीब द्वारा युवती से गैंगरेप के बारे में बताया तो वह अपने बेटे हरकत को सुनकर शर्मशार हो गई। दिलबरी ने बताया कि पोपू दिल्ली में अपने भाई के पास गया है।दिलबरी ने दिल्ली में अपने बेटे को फोन किया और कहा कि पोपू को लेकर तुंरत चंडीगढ़ आ जाओ तो पोपू के बड़े भाई ने कहा कि पोपू चंडीगढ़ आने से मना कर रहा है तो दिलबरी ने पोपू को कमरे में बंद करने के लिए कहा था। पुलिस की टीम दिलबरी को लेकर पोपू को पकडऩे दिल्ली पहुंची तो पोपू वहां से अपने गांव फरार हो गया था। दिलबरी ने अपने गांव में फोन कर पोपू का पता किया तो रिश्तेदारों ने बताया कि पोपू और गरीब गांव आए हुए हैं।दिलबरी ने आरोपियों को सलाखों तक पहुंचाने के लिए गांव के मुखिया को फोन किया। गांव के मुखिया ने दोनों आरोपियों को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा और चंडीगढ़ लाया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*