वॉशिंगटन: एक नए अनुसंधान में चेताया गया है कि स्मार्टफोन और कम्प्यूटर का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से किशोरों विशेषकर लड़कियों में अवसाद और आत्महत्या की प्रवृति का खतरा बढ़ सकता है। अमरीका की सेन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी के जीन त्वेंग ने कहा, ‘‘किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े इन मुद्दों का बढऩा बेहद खतरनाक है। किशोर हमें बता रहे हैं कि वह संघर्ष कर रहे हैं और हमें इसे बहुत गंभीरता से लेना होगा।’’ अनुसंधानकत्र्ताओं ने 5 लाख से ज्यादा किशोर-किशोरियों से प्राप्त प्रश्नावली के डाटा का अध्ययन किया।

Be the first to comment