फतेहगढ़ साहिब : शहर में जबरदस्ती घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर घर में घुस कर दुष्कर्म किए जाने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी फरार है। महिन्द्र कौर (काल्पनिक नाम) रजिन्द्र सिंह उर्फ राजू निवासी बस्सी पठाना जिला फतेहगढ़ साहिब के पास लेबर की रोटी बनाने का कार्य करती थी। गत दिवस रजिन्द्र सिंह उर्फ राजू महिन्द्र कौर के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जंच में जुटी हुई है।

Be the first to comment